फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्यामपट पर लिखे सवाल, विद्यार्थियों ने दिए जवाब

Wed, 25 Dec 2024 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन कक्षा- दो से आठवीं के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा हुई। इस बार बेसिक शिक्षा विभाग ने मॉडल पेपर प्रधानाध्यापकों को दिए थे। जिसके आधार पर परीक्षा कराई जानी थी। इसके बावजूद विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों ने श्यामपट पर सवाल लिखे और विद्यार्थियों ने पन्ने पर जवाब लिखे।
विज्ञापन

परीक्षा में कक्षा एक की लिखित परीक्षा नहीं होनी है। मंगलवार को कक्षा दो व तीन के विद्यार्थियों की हिंदी गणित व संस्कृत, उर्दू विषय की परीक्षा हुई। इसके अलावा कक्षा चार, पांच व छह के विद्यार्थियों की हिंदी के साथ ही संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षाएं हुईं।
कक्षा सात व आठ के विद्यार्थियों की विज्ञान और संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा हुई। जिला समन्वयक हरगोविंद यादव ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन प्रधानाध्यापकों को अपने स्तर से ही कराया जाना है। इसमें ज्यादातर स्कूलों में श्यामपट पर सवाल लिखे गए, कई विद्यालयों में प्रश्नपत्रों की फोटो कॉपी भी कराई गई है। बताया कि 2609 परिषदीय विद्यालयों में दो लाख के करीब विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। मौसम खराब होने का असर परीक्षा पर दिख रहा है।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें