फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आए 60 लोगों का क्वारंटीन पूरा, पांच का सैंपल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना से बचाव के लिए विदेश से आने वाले 240 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। जिसमें 60 लोगों का क्वारंटीन समय पूरा हो गया है। अभी तक जिले की स्थिति सामान्य है और कोई भी पाजीटिव नहीं मिला है। सर्तकता के लिए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है और उन्हें सुझाव भी दिए जा रहे हैं। इससे स्थिति काफी नियंत्रण में है। सर्तकता के लिए एक बार फिर पांच लोगों का सैंपल भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किए जाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वैसे तो सभी को घरों से बाहर निकलने से रोका गया है लेकिन काफी लोगों पर नजर रखी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में लोगों के स्क्रीनिंग की कार्रवाई हो रही है।
आशा कार्यकर्त्ताओं, प्रधानों और सफाई कर्मियों के साथ ही अन्य अधिकारियों के जरिए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी की जा रही है। किसी प्रकार का संदेह होने पर स्क्रीनिंग कराई जा रही है। अब तक 30 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। इसके अलावा दो सौ से अधिक लोगों को शेल्टर होम में रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए हर स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक जिले में एक भी व्यक्ति पाजीटिव नहीं आया है। पांच और सैंपल गए हैं, स्थिति पूरी तरह ठीक है। लोग लॉकडाउन का पालन करें और घरों से न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें