तरबगंज। पथार गांव की कुछ महिलाएं दीपावली की शाम अमृत सरोवर के किनारे दीप जलाने गई थीं। इसी दौरान उन्हें पानी में अजगर दिखाई दिया। ग्रामीण प्रदीप सिंह की सूचना पर सोमवार सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से जाल लगाकर अजगर को सरोवर से निकाला। रेंजर रज्जन लाल ने बताया कि अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। (संवाद)