खरगूपुर(गोंडा)। गौनरिया गांव के समीप सरयू नहर पुलिया पास बुधवार को एक अजगर निकल आया। खेत में काम कर रहे एक किसान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के गौनरिया गांव निवासी संजय वर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह वह गांव के पास अपने खेत में फसल की गुड़ाई कर रहा था। इसी बीच सरयू नहर पुलिया के नीचे से एक अजगर निकल आया। अजगर को पास आता देख वह शोर मचाता गांव की ओर भागा। संजय के मुताबिक उसने अपने गांव के रहने वाले सुशील पांडे, अमरेश कुमार शुक्ला व मनोज दुबे को बताया। सभी की सूचना पर डायल 100 व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।