फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: राजधानी के सफर पर भारी पड़ रही पीडब्ल्यूडी की सुस्ती

Mon, 20 Feb 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सरयू पुल पर होता मरम्मत कार्य।
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू पुल के मरम्मत कार्य में लोक निर्माण विभाग की सुस्ती लोगों पर भारी पड़ रही है। जहां लोगों का समय बर्बाद होता है वहीं महंगाई की मार भी पड़ रही है। यातायात बहाल होने में अभी दो माह से अधिक का समय लग सकता है। हालांकि, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कार्य में तेजी लाने की बात कर रहे हैं। पुल मरम्मत को लेकर जिन मार्गों पर प्रशासन ने यातायात को डायवर्ट किया, उन मार्गों की स्थिति बेहद खराब होने से 60 किलोमीटर अधिक दूरी तय करके वाहनों को करनैलगंज या जिला मुख्यालय पर पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

सरयू पुल में बेयरिंग बदलने का कार्य बेहद सुस्त एवं धीमी गति से चल रहा है। अभी दो माह से अधिक समय लगने की संभावना है। मात्र एक पिलर में लगे बेयरिंग बदली जा चुकी है और कंक्रीट के जरिए उसे मजबूत करने में 35 दिन का समय लगेगा। दो अन्य पिलर में बेयरिंग बदलने का काम बाकी है।
कंक्रीट की ढलाई होने के बाद 35 दिन उसके मजबूती में लगते हैं। चार पहिया सवारी वाहन एवं दोपहिया वाहनों का आवागमन सरयू पुल पर हो रहा है। सरयू पुल के एक हिस्से को जैक लगाकर उठाया गया है और बेयरिंग बदली गई है। वह मजबूत होने के बाद फिर दूसरे हिस्से को जैक से उठाया जाएगा। फिर उसमें काम शुरू होगा।
विज्ञापन

करनैलगंज से लखनऊ जाने वाले वाहन करनैलगंज वाया हुजूरपुर, कैसरगंज होते हुए जरवल रोड निकल रहे हैं। लखनऊ से गोंडा आने वाले वाहन निकाले जा रहे हैं। प्रशासन ने करनैलगंज नारायनपुर मांझा होते हुए कैसरगंज निकलने तथा भौरीगंज, चचरी मार्ग होते हुए करनैलगंज से शाहपुर मार्ग होते हुए रूट डायवर्ट किया था।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि कार्य चल रहा है उसकी गति को और बढ़ाया नहीं जा सकता है। सावधानीपूर्वक कार्य चल रहा है। अभी समय अधिक लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें