फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू को सबका समर्थन

विज्ञापन
गोंडा में जनता कर्फ्यू के दौरान उतरौला रोड पर बंद दुकानें। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना के विरुद्ध रविवार को जनता कर्फ्यू अभियान में हर कोई तैयार रहा। सुबह से ही 35 लाख लोग घरों में कैद रहे। शहर से गांव तक सन्नाटा रहा। मुख्य सड़कों पर वाहन भी नहीं दिखे, मोहल्लों में भी सन्नाटे का दौर दिखा। यहां तक कि बाहर से आने वाले रेल यात्रियों को अपने गंतव्य तक पैदल ही जाना पड़ा।
विज्ञापन

पीएम के आह्वान पर रविवार को जिले में अभूतपूर्व बंदी रही। हर दुकान, मकान में ताले लटकते रहे। पेट्रोल पंपों पर भी तालाबंदी रही। न वाहन चले न कोई घर से बाहर निकला। कोरोना से बचाव के लिए इस कारगर उपाय को लोगों ने अपनाया और घर के दरवाजे तक लोगों ने नहीं खोले।
सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टेशनों पर बसों के चक्के जाम हो गए थे और इक्का दुक्का यात्री जो बाहर से आए थे वे वाहन का इंतजार करते दिखे, लेकिन उन्हें भी कोई साधन नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग में केवल इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी ओपीडी बंद रहे। लेकिन जांच करने के लिए डॉक्टरों की टीम मुस्तैद दिखी। प्रसव के लिए कुछ महिलाओं को महिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ले जाया गया।
विज्ञापन

खरगूपुर में थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह के साथ ही उपनिरीक्षक और आरक्षियों के अतिरिक्त नगर पंचायतकर्मी जनता कर्फ्यू का जायजा लेते रहे। खरगूपुर नगर के अलावा क्षेत्र के बाबा ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप, विशुनापुर, लोनावादरगाह, पृथ्वीनाथ, गोकरननाथ, महराजगंज, गांधी चबूतरा आदि जगह भी बंद का असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें