फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों को दें सुविधाएं

Thu, 27 Nov 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जानकारी लेते सांसद प्र​तिनि​धि।
विज्ञापन
गोंडा। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ ही दवा आदि को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया। सीएमओ के साथ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र ने मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई चिकित्सक बिना एप्रन के मरीजों का इलाज करते मिले। प्रतिनिधि ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों का एप्रन पहनना जरूरी है, ताकि लोगों को जानकारी हो सके। इसकी पूरी रिपोर्ट विदेश राज्यमंत्री को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें