फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 बीआरसी केंद्रों पर प्ररेणा एप के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में प्रेरणा एप के विरोध में एक बार फिर प्रदर्शन तेज हो गया है। मंगलवार को बीआरसी केंद्रों पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया और प्ररेणा एप को वापस लिए जाने की मांग किया। ज्ञापन बीईओ को सौंपा।
विज्ञापन

करनैलगंज में अनुदेशकों और शिक्षकों के प्रदर्शन के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पहुंचे और ज्ञापन लेकर प्रशिक्षण कराने की कोशिश किए। उनके कई प्रयास पर भी प्रशिक्षण शुरू नहीं हो सका। इसी तरह झंझरी में जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र ने प्रेरणा एप के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
इंटियाथोक में शिक्षामित्रों ने एकता परिचय देते हुए गो बैक प्रेरणा एप का नारा गूंजा। इसी तरह अनुदेशकों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। झंझरी के अनुदेशक दुर्गेश सिंह ने बताया कि पूरे जिले में प्रेरणा एप का विरोध किया गया है। हलधमऊ समेत सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें