फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 11 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेहरा बाजार  की मानक विहीन सड़क निर्माण के खिलाफ सोमवार को बाजार वासियों ने प्रदर्शन कर कार्य ठप करा दिया। लेपन कार्य में चीनी मिल का शीरा प्रयोग करने का आरोप लगाया। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर घटिया सड़क निर्माण की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने जांच के लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया। 
विज्ञापन


बाजार निवासी लियाकत अली, गुड्डू सिंह, गोपाल शरण, मुकेेेश सिंह, शाजिद, सुनील, चंद्रभान, अनवर अली, रमेश गुप्ता, विकास आदि ने बाजार की सड़क के निर्माण में घटिया सामाग्री का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

आरोप है कि सड़क के लेपन कार्य में चीनी मिल का शीरा प्रयोग किया जा रहा है। सड़क बनते ही टूटकर उजड़ने लगी है। बाजार वासियों का आक्रोश देखकर सड़क निर्माण में लगे कर्मी मौके से भाग गए। इन लोगों ने फोन से शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन


डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ रेहरा बाजार को सौंपकर निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।

डीएम प्रीति शुक्ला ने बताया कि एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुग्रीव राम को सड़क निर्माण की जांच का निर्देश दिया है। तीन दिन में एक्सईएन से जांच रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें