फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 17 Aug 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मठ-मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर हिंदू जनमानस में आक्रोश है। शुक्रवार शाम सैकड़ों हिंदुओं ने कस्बे के ब्रह्मबाबा स्थान से गौरा चौकी रोड स्थित नहर पुलिया सहित कस्बे में पैदल मार्च कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने वंदेमातरम्, श्रीराम के जयकारे के साथ देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर नारे लगाए। कस्बे के श्रीरामजानकी मंदिर में लोगों ने मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विष्णु विवेक शुक्ल, रामकुमार गुप्ता, अरविंद सिंह, संत बहादुर सिंह, डॉ. अनिल मिश्र, भीमसेन गुप्ता, श्यामजी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें