फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला पत्रकार से मारपीट के विरोध में दिया धरना

Fri, 02 May 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महिला पत्रकार व उनके परिजनों के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पत्रकारों ने शुक्रवार को जिला पंचायत के टिनशेड में धरना दिया। इसमें पत्रकारों के साथ ही भीम आर्मी के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

पत्रकार रूबी अवस्थी का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उन्हें व परिजनों को पीटा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन बाद में विपक्षियों से साठगांठ करके दूसरे दिन ही क्रॉस केस दर्ज कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा मारपीट की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के साथ ही भीम आर्मी ने भी धरना-प्रदर्शन को समर्थन दिया। प्रदीप तिवारी, अनिल दूबे, अशोक पाठक, एआर उस्मानी, किशोर जायसवाल, खुशबू कनौजिया, जितेंद्र सोनकर आदि शामिल रहे। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नही बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें