गोंडा। मेडिकल कॉलेज परिसर में निजी एंबुलेंस खड़ी करने को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि परिसर के अंदर निजी एंबुलेंस तभी आ सकती है, जब उसमें मरीज हो।
मामले को लेकर शनिवार को अमर उजाला ने प्राइवेट एंबुलेंस का राज, ठगे जा रहे तीमारदार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने एसपी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि अस्पताल में निजी एंबुलेंस संचालक जबरन गाड़ी खड़ी कर देते हैं। कर्मचारियों के मना करने पर भी नहीं मानते। ऐसे में पुलिस की गश्त सुनिश्चित कराने के साथ ही संबंधित चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। सीएमएस ने आरटीओ को भी पत्र लिखा है। इसमें अस्पताल परिसर में खड़ी होने वाली निजी एंबुलेंस का चालान कर विधिक कार्रवाई करने की अपील की गई है। (संवाद)