फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से रिहा किया गया बंदी

विज्ञापन
गोंडा में जिला कारागार से रिहा हुआ अलताब। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। गांधी जयंती पर बुधवार को एक सामाजिक संस्था की पहल पर जिला कारागार से एक बंदी को रिहा किया गया है। बंदी की रिहाई के लिए मुस्लिम इंटलेक्चुअल फोरम ने जुर्माने की रकम अदा की है। बता दें कि चोरी के एक मामले में जीआरपी गोंडा ने बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नौतिनिया रेहरा के रहने वाले अल्ताफ पुत्र सुल्तान को 16 नवंबर 2018 को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया था। जहां से बंदी को जिला कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन

तभी से वह जेल में निरुद्ध चल रहा था। उस पर 2900 रुपये अदालत ने 2900 रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना जमा न होने के कारण वह जेल में निरुद्ध चल रहा था। सामाजिक संस्था मुस्लिम इंटलेक्चुअल फोरम के अध्यक्ष डॉ. महमूद आलम व संरक्षक लतीफुर्रहमान ने बुधवार को बंदी अल्ताफ के जुर्माने की रकम 2900 रुपये अदा कर दी। जिस पर उसे गांधी जयंती के दिन बुधवार को रिहा कर दिया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह, जेलर दीपांकर भारती समेत संस्था के अन्य सदस्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें