फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला कारागार में शनिवार की सुबह एक कैदी की स्नान के दौरान हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के तिवारी पुरवा का रहने वाला मो. इलियाज (66) को अदालत ने हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तभी से वह जिला कारागार में सजा काट रहा था। शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे मो. इलियाज स्नान कर रहा था। तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
परिवारीजन ने बताया मो. इलियाज पिछले काफी दिनों से बैरक बदलने की मांग कर रहा था। मगर जेल प्रशासन ने बैरक नहीं बदली। जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कैदी के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें