फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छात्रों से शौचालय साफ कराने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 02 Feb 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय वीरेपुर के प्रधानाध्यापक रमाकांत को छात्रों से शौचालय साफ कराने सहित अन्य आरोपों में निलंबित कर दिया है। मामले की जांच दो सदस्यीय टीम को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि 30 जनवरी को विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई कमियां पाई गईं। ये भी संज्ञान में आया कि प्रधानाध्यापक बच्चों से शौचालय साफ कराते हैं। अन्य कर्मचारियों से उनका व्यवहार उचित नहीं है। अध्ययनरत बच्चों से पिकअप से लकड़ी उतरवाने का भी मामला सामने आया। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक रमाकांत को निलंबित कर ब्लॉक संसाधन केंद्र मुजेहना से संबद्ध किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी बभनजोत महेंद्र कुमार व छपिया गीतांजलि को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त निरीक्षण में मिलीं कमियों पर मनकापुर के चार स्कूलों के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें