फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में सोते मिले प्रधानाध्यापक

Wed, 08 Jul 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. फतेहबहादुर सिंह के निर्देश पर बुधवार को खंड शिक्षाधिकारियों की टीम ने बेलसर ब्लॉक के 86 परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां पाई गईं। एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सोते मिले। रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय आदमपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक नंद कुमार स्कूल के बरामदे में सोते मिले। वहां दो बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी लेकिन वे भी मौके पर नहीं मिले। नंद कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।

प्राथमिक विद्यालय पूरे भिखई में बीते एक जुलाई से मिड-डे मील नहीं बन रहा था। प्रधानाध्यापक शिव पूजन गुप्ता की एक वेतन वृद्धि रोकी गई है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संत बक्स सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पूरे कलहंस का भवन निर्माण नहीं पूरा कराया है, जिससे उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय डिडिसिया कला में ड्रेस वितरण में खामी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक रघुबर दयाल की एक वेतन वृद्धि रोकी गई है। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर में स्कूल प्रबंध समिति की बैठक न कराने पर प्रधानाध्यापक  कुंवर बहादुर की वेतन वृद्धि रोकी गई है। इसके अलावा अन्य स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को चेतावनी देते हुए बीएसए ने जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें