पुलिया का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव व अन्य अफसर।
गोंडा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान और विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद सड़क की गुणवत्ता परखी। अधिकारियों ने पुलिस लाइन से विकास भवन होते हुए सर्किट हाउस को जाने वाली राज्य सड़क निधि योजना से निर्मित सड़क की खोदाई कराई।
परीक्षण के लिए सैंपल एकत्र कराया। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अधिकारियों ने गुणवत्ता पूर्ण सड़क बनाने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य अभियंता अखिलेश दिवाकर, अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।