फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दस महीने से प्रधानाचार्य को ग्रहण नहीं करा रहे कार्यभार

Wed, 04 Sep 2024 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक को डीएम की नोटिस 12 अक्तूबर 2023 को हुए स्थानांतरण आदेश का नहीं हो सका पालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। शहर के प्रतिष्ठित शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डाॅ. अवधशरण मिश्र को दस महीने से कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कॉलेज की पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी नेहा शर्मा के आदेश को भी मानने को प्रबंधक तैयार नहीं हैं। डीएम ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई है। इसके बाद डीआईओएस डाॅ. रामचंद्र ने प्रबंधक को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज बीते दो सालों से विवादों से घिरा रहा है। पूर्व में स्कूल में चल रहे फर्जीवाड़े के शिकायतों की चर्चा रही। लेकिन अब विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। एपी इंटर कॉलेज मनकापुर के प्रधानाचार्य डाॅ. अवधशरण मिश्र को 12 अक्तूबर 2023 को शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में तैनाती दी गई। तब से उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक व शासन से भी कार्यभार ग्रहण कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कई बार कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश दिया। डीआईओएस का कहना है कि प्रधानाचार्य को कार्यभार ग्रहण कराने का निर्देश दिया गया है, अब कार्यभार ग्रहण न कराया गया तो जिलाधिकारी को पूरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें