फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पिता के जन्मदिन की चल रही थी तैयारी, लुधियाना में बेटे की मौत से मचा कोहराम

Thu, 26 Dec 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
धनंजय पाठक उर्फ अंकुर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता के घर में जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। शामिल होने के लिए उनका बेटा लुधियाना से घर लौट रहा था। मगर लुधियाना में ठंडारी स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दतौली के ककरदार पुरवा निवासी प्रधान प्रतिनिधि व बार एसोसिएशन मनकापुर के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता सीके पाठक के घर में उनके जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। क्षेत्र के संभ्रांत लोगों व जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र बांटा गया था। एक जनवरी को जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कंबल आदि वितरण के साथ ही मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी थी। जन्मदिन के लिए सीके पाठक के मंझले पुत्र धनंजय पाठक उर्फ अंकुर (33) रविवार को लुधियाना से घर आ रहे थे। परिजनों ने बताया कि दोपहर में लुधियाना के ठंडारी स्टेशन के पास वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आने से धनंजय की मौत हो गई। इससे परिजनों की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्राम प्रधान मां मंजू पाठक, पत्नी विजयलक्ष्मी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक रमापति शास्त्री, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, ब्लाॅक प्रमुख जगदेव चौधरी, पूर्व प्रमुख यूपी सिंह और जिला पंचायत सदस्य जनार्दन वर्मा आदि ने संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें