फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छह से गोंडा से नानपारा तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी

Thu, 26 Jun 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बनगाई रेलवे स्टेशन पर डीआरएम गौरव अग्रवाल को मांगपत्र सौंपते लोग। - संवाद 
विज्ञापन
रुपईडीह/गोंडा। पूरी उमीद है कि छह जुलाई से गोंडा से नानपारा तक सीधी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। दो माह के भीतर देवीपाटन मुख्यालय से बहराइच होते हुए नेपालगंज रोड तक एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा का लाभ मिलने लगेगा। अगले 10 दिन के बाद बहराइच से गोंडा होते हुए वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन और बहराइच से गोंडा के बीच चलने वाली दो डेमू ट्रेन को भी नानपारा से ही संचालित किया जाएगा। ये बातें बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने गोंडा से बहराइच खंड के निरीक्षण के दौरान कहीं।
विज्ञापन

डीआरएम अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से बृहस्पतिवार सुबह 10:00 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने गोंडा रेलवे यार्ड स्थित रूटीन ओवरहालिंग डिपो में मालगाड़ी की बोगी नापने के लिए मशीन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने स्पेशल ट्रेन से गोंडा से बहराइच रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी छोटे-बड़े स्टेशन व समपार फाटक को चेक किया।
रेलवे स्टेशन बनगाई में डीआरएम ने गेट संख्या 13 सी का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर एक पर साफ-सफाई व लिखे स्लोगन और पेंटिंग देख प्रसन्नता जताई और पूछा कि पेंटिंग किसने बनाई है। अधीक्षक ने बताया कि गेटमैन चित्रकार दीपक कुमार ने बनाया है। जिस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्टेशन अधीक्षक राहुल पाठक व गेटमैन दीपक कुमार को अवार्ड देकर सम्मानित करने की बात कही। स्टेशन मास्टर निशांत मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल संरक्षण अधिकारी शिल्पी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर बहराइच सुधीर कुमार मल्ल, मनोज कुमार पांडे, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुबोध शंकर कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीआरएम को सुनाई समस्या
कांग्रेस के पूर्व महासचिव इरशाद हुसैन ने गोंडा-बहराइच रेलमार्ग पर सुबह नौ बजे के बाद शाम चार बजे तक करीब सात घंटे कोई ट्रेन का संचालन न होने से लोगों को आवागमन में हो रही समस्या से डीआरएम को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें