फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संचारी रोगों पर वार की तैयारी, एक अप्रैल से चलेगा विशेष अभियान

Thu, 19 Mar 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम और जनस्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए एक अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा। इसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि अभियान के दौरान सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध तरीके से करें और हर गतिविधि की प्रगति रिपोर्ट फोटो सहित उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा, जबकि दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक संचालित होगा। अभियान के दौरान साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण, टीकाकरण, जनजागरूकता और घर-घर स्वास्थ्य जांच जैसे कार्यों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
डीएम ने स्वास्थ्य, नगर निकाय, पंचायतीराज, शिक्षा, बाल विकास समेत सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता जरूरी है, इसलिए लोगों को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, एएसडीएम विशाल कुमार, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. सीके वर्मा, जिला पंचायतीराज अधिकारी लालजी दूबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें