फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एमबीबीएस के दूसरे बैच की पढ़ाई की तैयारी

Thu, 24 Jul 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस के दूसरे बैच की पढ़ाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। नेशनल मेडिकल काउंसिल से अनुमति मिलने के बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार से नामित वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षकों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धार्थनगर के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश मोहन व महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवरिया के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने बृहस्पतिवार काे मेडिकल कॉलेज में 29 बिंदुओं की चेकलिस्ट के आधार पर व्यवस्थाएं परखीं। टीम ने क्षेत्रीय निदान केंद्र, ब्लड बैंक, पीआईसीयू और महिला व पुरुष मेडिकल वार्डों का निरीक्षण किया। चिकित्सक, तकनीकी व नर्सिंग स्टाफ की 24 घंटे उपलब्धता, जीवनरक्षक औषधियों व उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली। ऑक्सीजन प्लांट, बायोमेडिकल वेस्ट, पर्यावरण कंट्रोल, ड्रेसकोड, स्टाफ की संवेदनशीलता, साफ-सफाई की व्यवस्था सहित 29 बिंदुओं की चेकलिस्ट भरी। टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। इस दौरान प्रधानाचार्य डाॅ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने, सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह, डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. आशुतोष प्रताप सिंह, डॉ. दीक्षा द्विवेदी, डॉ. अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें