फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर पीआरडी जवान की मौत, साथी गंभीर घायल

Sun, 14 Dec 2025 02:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर पीआरडी जवान की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में रविवार को सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर पीआरडी जवान की मौत हो गई। जबकि, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र के महाराजगंज चौकी क्षेत्र में हुआ। 

विज्ञापन


बताया गया कि पीआरडी जवान राम उत्तरी वर्मा अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। शिवनाथ मंदिर के पास सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामउत्तरी वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें