फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चुनावी रंजिश में हमले में प्रधान पुत्र व रिश्तेदार घायल

Fri, 03 Oct 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक। चुनावी रंजिश में बृहस्पतिवार को हुए हमले में तिर्रेमनोरमा के प्रधान के पुत्र सत्यम सिंह व रिश्तेदार कृष्णपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

तिर्रेमनोरमा गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बृहस्पतिवार देर शाम एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। पीड़ित सत्यम सिंह ने बताया कि उनकी मां गांव की प्रधान हैं। गांव के ही पूर्व प्रधान विनय सिंह ने बेटे विश्वजीत उर्फ सूरज सिंह, कपिल सिंह, शिवशंकर सिंह, शिवम सिंह, राजन और बलवंत के साथ लाठी, हाॅकी, फरसा, कुल्हाड़ी व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें