फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संदिग्ध हालात में प्रधान का भतीजा घायल

Mon, 11 May 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। क्षेत्र के घुनाही बुधियापुर गांव में रविवार देर शाम ग्राम प्रधान का भतीजा संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उनका भतीजा अजीत वर्मा (17) गांव स्थित शिव मंदिर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह गिर पड़ा और वहां रखी सरिया उसके पेट में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि फायरिंग की घटना में एक किशोर घायल हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें