गोंडा। पंचायतों के परिसीमन के साथ ही अब जिले में पंचायतों की संख्या 1054 से बढ़कर 1212 हो गई है। 158 नई पंचायतों का गठन तय हो गया है। आपत्तियों के निस्तारण के साथ ही छह दिसंबर को नई गठित पंचायतों पर मुहर लगनी करीब-करीब तय मानी जा रही है। मगर पंचायत चुनाव 1202 में ही होगा।
पंचायत निर्वाचन विभाग के मुताबिक 10 पंचायतों का कार्यकाल अभी दो साल से अधिक अवशेष है। ऐसे में वहां पंचायत चुनाव बाद में होंगे। आपत्तियों के निस्तारण से नई गठित पंचायतों में फेरबदल के कम ही आसार हैं। कारण प्रशासन ने पूरी छानबीन के साथ ही प्रस्तावित पंचायतों की सूची जारी की है और तय समय में पंचायतों के गठन का प्रस्ताव भेजने की तैयारी है।
पंचायत चुनाव 2015 में जिले की 1054 ग्राम पंचायतों का परिसीमन हुआ था। इसमें 149 नई पंचायतों के गठन का प्रस्ताव तैयार हुआ था। सत्ता की खींचतान में प्रस्ताव समय से निदेशालय नहीं भेजा जा सका। ऐसे में नई गठित होने वाली पंचायतों का प्रस्ताव फाइलों में बंद हो गया।
पंचायत चुनाव 2020 की तैयारियां पुनरीक्षण से शुरू होने के साथ ही परिसीमन में 158 पंचायतों का गठन प्रस्तावित कर दिया गया है। प्रधान बनने का सपना संजोए लोग समय का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2015 में जिला स्तर पर लंबी कसरत के बाद 149 नई पंचायतों के गठन का प्रस्ताव तैयार हुआ था, बुधवार देर शाम फिर से परिसीमन के बाद जारी की गई 158 नई पंचायतों की सूची में अधिकतर उन पंचायतों ने स्थान पा लिया है जिनका प्रस्ताव वर्ष 2015 में हुआ था।
इस नियम से गठित हुईं पंचायतें और फेल हो गए 316 प्रस्ताव
पंचायतीराज अधिनियम की धारा 11 (च) के तहत राज्य सरकार इस अधिनियम के प्रयोजनों के लिए, अधिसूचना द्वारा, किसी ग्राम या ग्रामों के समूह, जिनकी जनसंख्या यथासाध्य एक हजार हो, में समविष्ट किसी क्षेत्र को, ऐसे नाम से जैसा विनिर्दिष्ट किया जाय, पंचायत क्षेत्र घोषित कर सकती है।
प्रतिबंध ये है कि किसी राजस्व ग्राम या उसके किसी मजरे को, पंचायत क्षेत्र की घोषणा के प्रायोजनों के लिए विभाजित नहीं किया जायेगा। इसी कारण गठन के लिए आए 474 प्रस्तावों में सिर्फ 158 पंचायतें ही गठित होने योग्य मिलीं। इसके अलावा 374 पंचायतों के गठन का प्रस्ताव रद्द हो गया है। ऐसे में इन गांवों के लोगों को निराशा ही हाथ लगी।
इन गांवों को पंचायत का दर्जा देने का है प्रस्ताव
झंझरी ब्लॉक के राजस्व ग्राम इमिलिया गुरुदयाल, कसांपुर, एकमा, छाछपारा मुतबल्ली, रुपईडीह, गोविंदपारा, दौलतपुर, मुगलजोत, पैड़ीअजब सिंह, माधवपुर राय, लालपुर चंद्रभान, पंड़रीशंकर, पूरे खेमकरन, सुुल्तानजोत व कलंदरपुर चौबे गांव।
इटियाथोक ब्लॉक के बगुलही, बखरवा, निसारुपुर, रामनगर झिन्ना, गजाधरपुर, कलेना, बस्ती, रानीपुर, बरेली, बेनीपुर, बगाही, कंचनपुर, जहदरिया व एकडंगा गांव। पंड़रीकृपाल ब्लॉक के चोरसिहा, धनोहरी, केवलपुर, उकरा, मुडे़रवामाफी, बराराय, जगदीशपुर वृंदावन व बसंतपुर तिवारी गांव।
मुजेहना ब्लॉक के धुसवा, पूरे गोनाई, मुंगरैल व शुकुलपुर गांव। रुपईडीह ब्लॉक के भोपालपुर, टड़वागुलाम, कल्यानपुर, लैबुड़वा, गुदगुदियापुर, परसपुर ऐलहवा, भुड़कुड़ी, भोलाजोत, बभनीसराय, बलुआककरा, नरहरियापुर, मिश्रौलिया, परसौरा महेशपुर, बलवंतनगर, पेड़ारेगड़वा व देवरहना गांव।
छपिया ब्लॉक के बैदौली, भरथीपुर, पिपरातप्पाकोट, धर्मदासपुर हड़िया व फूलपुर गांव। बभनजोत ब्लॉक के बुक्कनपुर, मल्हीपुर, पिपरा माहिम, मरैला, रेहारटपाकी, चंद्रदीपघाट, सेमराबुर्जुग, अगयाबुर्जुग, अलीनगर, जलालपुर, डोमाबस्ती, कचरौली व तरैनी गांव।
मनकापुर ब्लॉक के कहोबा, रानीपुर, मरैचा, चांदपुर दुर्गा, ललकपुर, राधानगर, वीरपुर, झिलाही, बनरही, दलपतपुर, मदनापुर, बिहता हलबल, किशुनदासपुर, जैदवा व चांदपुर लखपतराय गांव। कर्नलगंज ब्लॉक के पिपरी, कुम्हौरा, हरिगवां, कैथौली, प्रतापपुर, मोहम्मदपुर गड़वार, बरदहा, बिबियापुर गोंसाईं व मनिहारी गांव।
हलधरमऊ ब्लॉक के कस्तूरी, वीरपुर, धमसड़ा, अमोड़वा, अखरेड़ा व खानपुर गांव। परसपुर ब्लॉक के परेटा, धनुही, पूरे तिवारी, तुलसीपुर, कपनी, सालपुर पाठक, उतरौला गांव।
कटराबाजार ब्लॉक के कटौली, चिलबिला महास, बखरिया, पिसैया, महादेव, धरमपुर, भगहरिया भगवानपुर, बैरमपुर, सिंहपुर, बिकरवा व पूरे महोलिया गांव। वजीरगंज ब्लॉक के बड़कुइंया, मोहिया, भीखमपुर, परमापुर, बरईपारा, कादीपुर, भटपुरवा, रूपीपुर, रायपुर, खोखिया, चकपान, अजबनगर व पिपरी गांव। बेलसर ब्लॉक के निहालपुर, भटपुरवा व लिलोई खुर्द गांव।
नवाबगंज ब्लॉक के शोभापुर, महेशपुर, फत्तेपुर, माझाराठ, पर्वती, नरेंद्रपुर, मधवापुर, कदौंदी, सुरजापुर व परसहना गांव। तरबगंज ब्लॉक के सोनबरसा, सिंगहाभोज, पुरैनी, चंदसुहा व गभौरा गांव। इन राजस्व गावों को पंचायत का दर्जा देने के लिए प्रस्तावित किया गया है।
नई पंचायतों के गठन के बाद ये होगी पंचायतों की तस्वीर
ब्लॉक वर्तमान नई पंचायत योग
झंझरी 75 17 92
इटियाथोक 71 14 85
पंड़रीकृपाल 49 08 57
मुजेहना 57 05 62
रुपईडीह 89 16 105
छपिया 81 06 87
बभनजोत 66 13 79
मनकापुर 77 15 92
कर्नलगंज 65 09 74
हलधरमऊ 61 06 68
परसपुर 68 07 75
कटराबाजार 67 11 78
तरबगंज 54 05 59
वजीरगंज 62 13 75
बेलसर 51 03 54
नवाबगंज 61 10 71
योग: 1054 158 1212
जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद राजस्व गांवों को पंचायत बनाने के 158 प्रस्तावों की सूची जारी कर दी गई है। दो दिसंबर के बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
- सभाजीत पांडेय, डीपीआरओ