फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एप पर दर्ज होंगे प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक

Thu, 18 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक यूपीएमएसपी मोबाइल एप से ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के 512 माध्यमिक विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। परिषद की ओर से तैयार किए गए इस एप का लिंक परीक्षकों के मोबाइल पर उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षकों को यह एप ड्यूटी से पूर्व डाउनलोड करना होगा, जिसके लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड परीक्षा से पहले प्रदान किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत परीक्षक परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में रहते हुए ही प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक एप पर अपलोड कर सकेंगे। यह एप लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम से जुड़ा होगा, जिससे अंक दर्ज करने की प्रक्रिया की निगरानी की जा सकेगी।
डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षक छात्र-छात्राओं को दिए गए अंकों का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड करेंगे। इसके अलावा एप से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां पहले ही घोषित कर दी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें