फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रभात के परिजनों को मिले एक करोड़ मुआवजा

Thu, 26 Dec 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीते 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रभात पांडेय की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच और परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग कांग्रेसियों ने की है। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में गत दिनों विधानसभा के घेराव का कार्यक्रम किया गया था। इसी दौरान पुलिस की बर्बरता के चलते प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। कांग्रेसियों ने दोषियों को फांसी देने की मांग की है। इस अवसर पर शिवकुमार दुबे, सुभाष पांडेय, प्रद्युम्न शुक्ल, सगीर खान, अर्जुन वर्मा, राम शृंगार भारती, शुक्ला प्रसाद शुक्ल, सैय्यद अली, अरविंद शुक्ल मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें