फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंधी में उड़ी बिजली, बारिश से भीगी फसल

Sun, 05 Apr 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बारिश में गिरी फसल व टूटा बिजली का पोल। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले में शनिवार रात आई आंधी से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। देवीपाटन जोन की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। 150 से अधिक पोल गिर जाने व ट्रांसफार्मर जलने से 18 घंटे तक बिजली ठप रही। मनकापुर के रामपुर में टिनशेड गिरने से किसान कुन्ने वर्मा (45) घायल हो गए। वहीं, आंधी के बाद हुई बारिश से किसानों की खेत में तैयार व कटी पड़ी फसल भीग गई। इससे वे परेशान हो उठे।
विज्ञापन


जिले में 1.54 लाख हेक्टेयर गेहूं और 26 हजार हेक्टेयर सरसों की फसल की कटाई व मड़ाई का काम चल रहा है। देररात बारिश से फसलें फिर से भीग गईं। जमीन में नमी के चलते कटाई काम फिर से रुक गया। बार-बार फसलों के भीगने व गिरने से दाना काला पड़ने व पैदावार घटने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि नुकसान की भरपाई के लिए आकलन कराया जा रहा है। 150 किसानों ने फसल बीमा योजना के तहत क्लेम का दावा किया है। 132 क्लेम की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 10 से 18 प्रतिशत तक नुकसान का आकलन किया गया है। क्रॉप कटिंग सर्वे चल रहा है। इसी आधार पर किसानों को नुकसान की भरपाई की जाएगी।


इसी तरह से आंधी के कारण मनकापुर के चौहानपुर, मोहनपुर के परसापुर महड़उर, डुमरियाडीह के हड़हवा और बनकसिया को मिलाकर जगह-जगह हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि आंधी-पानी से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती को मिलाकर 150 से अधिक विद्युत पोल टूटने की जानकारी मिली है। इसके साथ ही 12 ट्रांसफार्मर जल गए हैं। शहरी क्षेत्रों में रात में ही आपूर्ति बहाल की गई है, लेेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

लेखपाल ने जुटाई जानकारी


लेखपाल अरविंद तिवारी ने बताया कि मनकापुर तहसील क्षेत्र के रामपुर में आंधी-पानी के दौरान टिनशेड गिरने से कुन्नू वर्मा चोटिल हो गए। जांच-पड़ताल करके रिपोर्ट तहसील को सौंप दी गई है। आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मौसम विभाग ने सोमवार तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। नुकसान की प्रतिपूर्ति के लिए तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, आंधी पानी के दौरान सदर तहसील के जानकी नगर में दुकानों के सामने लगे टिनेशड धराशाई हो गए। हालांकि इसमें किसी को चोटें नहीं आई हैं।
आपूर्ति बाधित होने से परेशान हुए लोग

आंधी-बारिश के बाद दुर्जनपुर घाट, मसकनवा, वजीरगंज, डुमरियाडीह, बालपुर, परसपुर, बेलसर समेत जिलेभर के लोग परेशान हुए हैं। इस दौरान इन्वर्टर जवाब दे गए। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा है।

बारिश में गिरी फसल व टूटा बिजली का पोल। संवाद

बारिश में गिरी फसल व टूटा बिजली का पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें