गोंडा। दो दिन से बारिश और तेज हवा चलने से जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ और डालियां गिरने से तार टूट गए। कई जगह खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। ऐसे में जिले के सभी 42 विद्युत उपकेंद्र प्रभावित रहे। इनमें 22 पूरी तरह और 20 आंशिक रूप से प्रभावित रहे। इससे करीब पांच लाख उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।
अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि जिले में 100 से अधिक खंभे और 15 ट्रांसफार्मर गिरने या क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। पहले पेड़ हटाए गए, इसके बाद लाइनों की मरम्मत शुरू कराई गई। बारिश के कारण पेट्रोलिंग में भी दिक्कत आ रही है। शुक्रवार को झंझरी समेत कई उपकेंद्रों पर फाॅल्ट से आपूर्ति बाधित रही। बेलसर, वजीरगंज, दुर्जनपुर घाट, खरगूपुर, आर्यनगर, सुभागपुर, कटरा बाजार, तरबगंज और मसकनवा उपकेंद्र भी प्रभावित रहे।
कटरा बाजार संवाद के अनुसार आईपीडीएस कस्बा फीडर रात करीब 12 बजे ठप हो गया। अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। टीमें फाॅल्ट दूर करने में जुटी हैं। इटियाथोक संवाद के अनुसार खरगूपुर मार्ग पर यूकेलिप्टस का पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिरने से खंभे और तार टूट गए। अयाह, वेदपुर माफी और विनौहनी गांव में भी एलटी लाइन प्रभावित हुई है। तरबगंज संवाद के अनुसार ढोढ़ेपुर उपकेंद्र के डुमरियाडीह फीडर में फाॅल्ट से गिरधरपुर, सिंगहाभोज, सिंगहाचंदा, विशुनपुर और पिपरी रोहुआ समेत कई गांव प्रभावित रहे। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि फाॅल्ट तलाशकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
बारिश में बिजली सुरक्षा से बचाव का अलर्ट
गोंडा। बारिश के बीच देवीपाटन क्षेत्र में बिजली विभाग ने सुरक्षा और आपूर्ति को लेकर अलर्ट जारी किया है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों, ट्रांसफार्मर, विद्युत उपकेंद्र, स्टे वायर और खुले तारों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि फाॅल्ट दूर करने के लिए टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। सूचना मिलते ही फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
बारिश व तेज हवा से बिजली की लाइन व खंभों पर गिरे पेड़ और खामियों को ठीक करते कर्मचारी। संवाद