गोंडा। तरबगंज क्षेत्र में शनिवार देर शाम आई आंधी के समय बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। आंधी के बाद आपूर्ति चालू की गई तो तरबगंज टाउन के फीडर का पैनल दग गया। इससे तरबगंज टाउन, तहसील व आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। उमस भरी गर्मी में करीब 20 हजार की आबादी परेशान है। अवर अभियंता सत्यम सिंह ने बताया कि पैनल बनाने के लिए टेक्नीशियन लगे हैं, जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।