फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक सप्ताह से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sun, 04 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
हलधरमऊ में वीसीबी पैनल ठीक करते कर्मी। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
कटरा बाजार। आंधी और बारिश के एक सप्ताह से अधिक समय के बाद भी परसिया फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। भाजपा नेता भगवान शुक्ल की अगुवाई में कई ग्रामीण आर्यनगर उपकेंद्र पहुंचे और बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कराने की मांग की। मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला तो ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। शेषराम मिश्र, लाल, अभिषेक, मुकेश और नितिश शुक्ल ने बताया कि बिजली गुल रहने से घरों के साथ दुकानदारों और किसानों को भी परेशानी हो रही है। अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में टूटे पोल लगाने और तार खींचने का काम तेजी से चल रहा है। दो हाइड्रा और एक अतिरिक्त टीम लगाई गई है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

15 दिन से खराब ट्रांसफार्मर, उपभोक्ता परेशान
इटियाथोक। जनता इंटर कॉलेज के पास लगा ट्रांसफार्मर 15 दिन से खराब है। उपभोक्ता प्रवेश वर्मा ने बताया कि बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर पानी में गिर गया था। बाहर निकालकर लगाने के बाद वह जल गया। वहीं, उपकेंद्र के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भी एक सप्ताह से खराब है। अशोक जायसवाल ने बताया कि एक महीने में यह चौथी बार फुंका है। जेई अंकुर वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार
दुर्जनपुर घाट। बाबापुरवा चौराहे के पास शनिवार रात 02:30 बजे 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। करंट प्रवाहित होने के कारण तार में आग लग गई। रात में आवागमन कम होने से हादसा टल गया। स्थानीय अधिकारियों के फोन नहीं उठने पर पुलिसकर्मियों ने गोंडा कंट्रोल रूम को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि लाइन ठीक कराई जा रही है।

खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर गाय की मौत
नवाबगंज। नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर पहलवान वीर मंदिर के पास खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से रविवार सुबह एक गाय की मौत हो गई। स्थानीय निवासी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले भी इसी ट्रांसफार्मर से एक मवेशी की मौत हुई थी। एक्सईएन उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा जा रहा है।

12 दिन बाद बहाल हुई बिजली
विश्नोहरपुर। ब्योंदा माझा गांव में 12 दिन से बंद बिजली आपूर्ति रविवार को बहाल हो गई। ग्राम प्रशासक केशवराम यादव ने बताया कि लाइन ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को जानकारी देने के बाद रविवार को बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें