फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रांसफार्मर फुंकने और एबीसी लाइन जलने से गुल रही बिजली

Sun, 16 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बिजली कटौती की समस्या कम नहीं हो रही है। कहीं ओवरलोड ट्रांसफार्मर फुंकने तो कहीं एबीसी लाइन और न्यूट्रल तार जलने से घंटों आपूर्ति बाधित रही। पेड़ों की डालियों के कारण भी कई जगह बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन


शनिवार रात साढ़े आठ बजे गायत्रीपुरम के निहालपुरवा में बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता एसपी मिश्र ने बताया कि गायत्रीपुरम चौराहे के पास ओवरलोड होने से एबीसी लाइन जल गई थी। लाइन बदलवाकर करीब डेढ़ घंटे में आपूर्ति बहाल करा दी गई।

पिपरा पदुम निवासी रामललन पांडेय ने बताया कि चंदवतपुर उपकेंद्र के पठानपुरवा में तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। अब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार को बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन झंझरी उपकेंद्र के अफीम कोठी के पास न्यूट्रल तार कटने से करीब चार घंटे बिजली बाधित रही। अवर अभियंता जयप्रकाश नारायण ने बताया कि लाइन दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। पेड़ों की छंटाई कराकर लाइनों को भी दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें