फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 100 घरों की बिजली पांच घंटे गुल

Mon, 13 Jul 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एचटी लाइन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत के बाद बिलखती पत्नी।
विज्ञापन
गोंडा। उमस भरी रात में बिजली व्यवस्था ने शहरवासियों का पसीना छुड़ा दिया। सिविल लाइंस के अंबेडकर चौराहा क्षेत्र स्थित गायत्रीपुरम निहालपुरवा में रविवार रात एलटी लीड जलने से करीब 100 घरों की बिजली गुल हो गई। रात करीब 10 बजे शुरू हुआ संकट देर रात दो बजे तक बना रहा। मरम्मत के बाद कुछ देर बिजली आई, लेकिन फिर गुल हो गई। सुबह दोबारा आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे अचानक बिजली चली गई। काफी इंतजार के बाद उपकेंद्र पर शिकायत की गई। रात करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन कुछ देर बाद फिर बिजली गुल हो गई। इसके बाद रात दो बजे तक लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। सुबह फिर आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर बाद बिजली व्यवस्था पटरी पर आ सकी।


अवर अभियंता एसपी मिश्र ने बताया कि लाइन में आग लगने से एलटी लीड जल गई थी। इससे करीब 100 घर प्रभावित हुए। कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत कराई गई। ओवरलोड के कारण फ्यूज जलने की समस्या सामने आई है। उधर, बड़गांव में करीब दो घंटे बिजली गुल रही। राधाकुंड और आवास विकास समेत अन्य इलाकों से भी आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें आईं।
विज्ञापन



धानेपुर के डिगरिया चकिया में चार दिन से ट्रांसफार्मर फुंका होने का आरोप है। खरगूपुर के पंचुरखी मनोहरजोत में भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से उपभोक्ता बिजली संकट झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें