फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरटीओ में चार घंटे गुल रही बिजली, कामकाज बाधित

Fri, 17 Apr 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर बिजली, डीजल और सर्वर की एक साथ उत्पन्न हुई समस्या से शुक्रवार को दिनभर काम काज प्रभावित रहा। सुबह 11 बजे से बाधित हुई बिजली के बाद से पूरे कार्यालय में काम काज बाधित हो गया।
विज्ञापन

पता चला कि डीजल की किल्लत के कारण जेनरेटर चला ही नहीं। डीजल की किल्लत के चलते जेनरेटर भी बंद पड़ा रहा। बिजली न आने से ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं, जिससे लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी कार्य नहीं हो सके।
उमसभरी गर्मी के कारण अधिकांश कर्मचारी अपने पटल छोड़कर बाहर छांव में बैठने लगे, जबकि कुछ कर्मचारी इन्वर्टर की मदद से सीमित काम निपटाने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ लिपिक सभाजीत तिवारी ने बताया कि बिजली जाने के बाद डीजल की व्यवस्था के लिए कई पेट्रोल पंपों पर संपर्क किया गया, लेकिन कहीं भी डीजल उपलब्ध नहीं हो सका। हालांकि करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद कामकाज पटरी पर लौटा। एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ डीजल की कमी और सर्वर की दिक्कत के कारण कामकाज प्रभावित रहा। डीजल का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें