फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रांसफार्मर फुंकने से सिविल लाइंस में बिजली गुल

Tue, 08 Jul 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सिंचाई विभाग के पास मंगलवार को ट्रांसफार्मर फुंकने से सिविल लाइंस में बिजली गुल हो गई। शाम तक बिजली न आने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। गन्ना विभाग सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में कामकाज पर भी असर पड़ा। पेयजल संकट भी गहरा गया। आवास विकास काॅलोनी में भी बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही शहर के आवास विकास काॅलोनी, बड़गांव, सिविल लाइंस, पोर्टरगंज सहित अन्य इलाकों में बिजली गुल रही। करीब दस बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद दोपहर में एकाएक सिंचाई विभाग के पास ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे सिविल लाइंस क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। शाम तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा था। बिजली संकट के कारण सबसे ज्यादा संकट पानी की आपूर्ति को लेकर हुआ।
बेलसर संवाद के अनुसार उपकेंद्र शुक्लगंज की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। नगर पंचायत बेलसर,उमरी बेगमगंज,गंगरौली,गोपीपुर, बकसैला,खजुरी, नरदा, अभई पर, मोहना,नीरपुर,मंगुरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। लो वोल्टेज के साथ ही अन्य संकट से उपभोक्ता परेशान है। व्यापार मंडल के महामंत्री राम कुमार गुप्ता ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें