फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन एमडी के गांव को भी नहीं मिल पाती आपूर्ति

Fri, 03 Jul 2015 11:52 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यनगर स्थिति बिजली घर की हालत जिले के अन्य बिजली घरों की अपेक्षा ज्यादा खराब है। इस बिजली घर से पावर कार्पोरेशन के एमडी एपी मिश्र के गांव को भी बिजली जाती है। इसे 33 केवी लाइन के दो फीडर विशेसरगंज व सुभागपुर से जोड़ रखा गया है। इन दोनों ही फीडरों से इलाकाई लोगों को बिजली मिलती है। वह एकमुश्त चार घंटे भी नहीं होती। आए दिन लाइन में ब्रेकडाउन से लोग परेशान हैं।     
विज्ञापन

आर्यनगर बिजलीघर से मल्लापुर, कौंड़ियाबाजार और गोपालबाग क्षेत्र के करीब सवा तीन सौ गांव व मजरे जुड़े हैं। इसके लिए बिजलीघर से 11 केवी लाइन के तीन अलग-अलग फीडर हैं लेकिन तीनों की लाइन मुश्किल से 24 घंटे में 4 घंटे भी नहीं चल पाती। कई दिन से इलाके में ब्रेकडाउन के चलते आपूर्ति बंद पड़ी है। जेई विजय कुमार गौड़ का कहना है कि आर्यनगर बिजलीघर को आने वाली लाइन का इंसुलेटर पंचर हो जाने से दिक्कत हो रही हैं। लाइन को ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें