फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज

Fri, 27 Nov 2015 11:54 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों में 28 नवंबर को प्रथम चरण का मतदान कराया जाएगा। दोनों ब्लॉकों में 216 ग्राम प्रधानों व 2646 सदस्य सीटों के लिए वोड डाले जाएंगे। कुल 3.38 लाख मतदाता 4718 ग्राम प्रधान व सदस्य पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने दोनों ब्लॉकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब कि गैसड़ी ब्लॉक में ग्राम प्रधान की 115 व पंचायत सदस्यों की 1409 सीटों और पचपेड़वा ब्लॉक में ग्राम प्रधान की 101 व सदस्यों की 1237 सीटों के लिये 28 नवंबर को प्रथम चरण का मतदान कराया जाएगा।

वोटिंग कराने के लिए शुक्रवार को गैसड़ी में 250 व पचपेड़वा में 217 पोलिंग पार्टियों को ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना कर दिया गया है।

गैसड़ी ब्लॉक में एक लाख 77 हजार 557 और पचपेड़वा ब्लॉक में एक लाख 60 हजार 165 मतदाता अपने मताधिकार को प्रयोग करेंगे।

गैसड़ी ब्लॉक में 115 ग्राम प्रधान सीटों पर 882 व 1409 सदस्य सीटों पर 1547 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में कैद हो जाएगा।

इसी प्रकार से पचपेड़वा ब्लॉक में 101 ग्राम प्रधान सीटों पर 779 व 1237 सदस्य सीटों पर 1510 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

गैसड़ी ब्लॉक की सभी मतपेटिकाओं को पोलिंग पार्टियां किसान राजकीय इंटर कॉलेज सिंहमुहानी गैसड़ी में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराएंगी।

पचपेड़वा ब्लॉक की मतपेटिकाएं फजल-ए-रहमानिया इंटर कॉलेज पचपेड़वा में बने स्ट्रांग रूम में जमा किया जाएगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पैरामिलिट्री फोर्स व सशस्त्र सुरक्षा बलों के जवानों के सुपुर्द की गई है।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

सभी पोलिंग बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ-साथ सशस्त्र सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। चुनाव की निगरानी के लिए डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव भी दिन भर बूथवार चुनाव का जायजा लेते रहेंगे।

गैसड़ी ब्लॉक के सुपर जोनल मजिस्ट्रेटअखंड प्रताप सिंह व पचपेड़वा ब्लॉक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम शिवपूजन बतौर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रुप में चुनाव की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


गैसड़ी ब्लॉक में तीन-तीन जोनल व सहजोनल और पचपेड़वा ब्लॉक में दो-दो जोनल व सहजोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर चुनाव की गतिविधियों पर दिनभर नजर रखेंगे।

गैसड़ी में 13 व पचपेड़वा में 11 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सेक्टरों में मुस्तैद रहने का निर्देश डीएम ने दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें