फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सोशल मीडिया पर जातीय टिप्पणी से सियासत गरमाई

Sun, 19 May 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र को लेकर फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट से सियासत गरमा गई है। मुद्दों से भटककर चुनावी लड़ाई ब्राह्मण बनाम क्षत्रिय पर आ गई। पोस्ट की जानकारी होने पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मामले में सफाई दी। भाजपा प्रत्याशी के मतदान अभिकर्ता महेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को सूरज सिंह कलहंस नाम की यूजर आईडी ने ब्राह्मण समाज को लेकर गंभीर, आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई। इसमें आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए चुनाव के बाद देख लेने की धमकी भी दी गई। इससे कैसरगंज संसदीय क्षेत्र की राजनीति में उबाल आ गया।

वायरल पोस्ट की जानकारी होने पर भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के मतदान अभिकर्ता महेंद्र सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर सूरज सिंह कलहंस के खिलाफ केस दर्ज कराकर मामले में डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की। महेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। नगर कोतवाली में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल के माध्यम से आरोपी फेसबुक यूजर की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें