फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिसकर्मियों ने किया पूर्वाभ्यास

Fri, 24 Jan 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा की पुलिस लाइन के मैदान में परेड का निरीक्षण करते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत: पुलिस मीडिया
विज्ञापन
गोंडा। रिजर्व पुलिस लाइन के ग्राउंड पर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की परेड का पूर्वाभ्यास हुआ। एसपी विनीत जायसवाल ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की रैतिक पुलिस परेड में कई टोलियां शामिल होंगी। इनमें सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, पुलिस कार्यालय, अभियोजन शाखा, महिला पुलिस, यातायात पुलिस, सीईआर, पीएसी, एनसीसी व सात वाहन दस्ते शामिल होंगे। साथ ही मोटरसाइकिल दस्ता, पुलिस वायरलेस, यूपी 112, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड, फायर सर्विस के पुलिसकर्मी भी अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। 30वीं वाहिनी गोंडा के प्रशिक्षित बैंड वादकों की ओर से परेड के दौरान मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन


रिहर्सल परेड के दौरान प्रथम परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, द्वितीय परेड कमांडर उपनिरीक्षक अर्पिता यादव, तृतीय परेड कमांडर उपनिरीक्षक रामजी यादव और उद्घोषक हेड कॉन्स्टेबल हृदय नारायण दीक्षित व कॉन्स्टेबल संगीता दीक्षित समेत अन्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें