फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की एफआईआर में लेटलतीफी में थानाध्यक्ष धानेपुर लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। थाना धानेेपुर क्षेत्र में एक युवती के साथ हुई छेड़खानी के मामले में लापरवाही बरतना थानाध्यक्ष धानेपुर को भारी पड़ा। एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष धानेपुर शेषमणि पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही कानून व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के लिए जनपद के 16 थानाध्यक्षों समेत 11 दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल किया गया है। नई तैनाती में तीन चौकी प्रभारियों को जिले में पहली बार थानाध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गयी है। पूरे फेरबदल में सिर्फ कोतवाल नगर ही अपनी कुर्सी बचा पाने में सफल रहे।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र में 23 अप्रैल को एक युवती के साथ चार युवकों ने छेड़खानी कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। मामले में एफआईआर दर्ज करने में लेटलतीफी पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने थानाध्यक्ष धानेेपुर शेषमणि पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनने के लिए प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार सुधीर कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज, निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को वाचक पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक परसपुर, प्रभारी यूपी 112 निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात, निरीक्षक मनोज कुमार राय को प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक मनकापुर, प्रभारी निरीक्षक मनकापुर संजय कुमार गुप्ता को प्रभारी निरीक्षक थाना धानेपुर, प्रभारी निरीक्षक परसपुर संदीप सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना छपिया और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात मनोज पाठक को प्रभारी निरीक्षक तरबगंज बनाया है।
इसी तरह प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज संतोष कुमार सिंह को प्रभारी सर्विलांस व साइबर सेल, प्रभारी निरीक्षक तरबगंज संतोष कुमार सरोज को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अरविंद कुमार को प्रभारी एसजेपीयू, प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज प्रदीप सिंह को प्रभारी यूपी 112 की कमान सौंपी है। जबकि प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे महेंद्र कुमार सिंह को पेशी अपर पुलिस अधीक्षक सहायक, प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर सतानन्द पांडेय को प्रभारी डीसीआरबी, प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक अरुण कुमार द्विवेदी को प्रभारी मीडिया सेल, गैर जनपद से आए निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर को प्रभारी जनसूचना सेल, सर्वेन्द्र नाथ यादव अपराध शाखा निरीक्षक कोतवाली नगर से अपराध शाखा, उपनिरीक्षक तेज प्रताप सिंह को पीआरओ एसपी से थानाध्यक्ष नवाबगंज, चौकी प्रभारी बालपुर चंद्र प्रताप सिह को थानाध्यक्ष वजीरगंज बनाया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज करुणाकर पांडेय को थानाध्यक्ष इटियाथोक, चौकी प्रभारी महराजगंज कुबेर तिवारी को थानाध्यक्ष खरगूपुर, उपनिरीक्षक मदनलाल गौतम को कोतवाली करनैलगंज से थानाध्यक्ष कौड़िया, थानाध्यक्ष कौड़िया प्रबोध कुमार थानाध्यक्ष मोतीगंज, चौकी प्रभारी मसकनवां मुकेश पांडेय को थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज और एएसआई थाना कटरा बाजार सुरेश कुमार वर्मा को थानाध्यक्ष खोड़ारे बनाया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें