फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फर्जी नियुक्ति मामले में पुलिस ने बीएसए कार्यालय से मांगे अभिलेख

Wed, 27 Aug 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। फर्जी नियुक्ति के मामले में पुलिस ने बीएसए व लेखाधिकारी कार्यालय से अभिलेख मांगें हैं। अभिलेख मिलने के बाद यह तय हो सकेगा कि फर्जी नियुक्ति पर कितनी रकम वेतन के रूप में भुगतान की गई है। साथ ही नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है या नहीं।
विज्ञापन

कोतवाल नगर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अब विवेचना शुरू कर दी गई है। चूंकि मामला धोखाधड़ी व गबन का है, इसलिए शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की गहनता से जांच की जाएगी।
दरअसल, आवास विकास काॅलोनी निवासी प्रदीप कुमार पांडेय की अर्जी पर न्यायालय ने अनामिका शुक्ला की फर्जी नियुक्ति के मामले में एफआईआर का आदेश दिया था। इस पर कोतवाली पुलिस ने 24 अगस्त को बीएसए अतुल कुमार तिवारी, तत्कालीन लेखाधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित, लिपिक सुधीर सिंह व अनुपम पांडेय समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें