दुबहा बाजार (गोंडा)। पूर्व की तरह बृहस्पतिवार को दुबहा बाजार में साप्ताहिक बाजार लगी। क्षेत्र के लोगों ने साप्ताहिक बाजार से जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की। बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को कस्बे में एक होटल के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद में एक युवक को दूसरे समुदाय के लोगों ने मकान के भीतर खींचकर पीटा था। मामले में कार्रवाई न होने पर अगले दिन कस्बे में तनाव हो गया था। दुकानें बंद हो गई थीं। कौड़िया थाना क्षेत्र के आदर्श सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि माहौल शांत है, बृहस्पतिवार को बाजार में भीड़ के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया था। (संवाद)