फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र से पासपोर्ट बनवाने का प्रयास

Wed, 01 Jan 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रायबरेली में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के बांग्लादेशी कनेक्शन के बाद अब संवेदनशील गोंडा में भी फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है।यहां पासपोर्ट आवेदन के सत्यापन में राज खुला। रिपोर्ट मुंबई पुलिस को भेजी गई है। ये प्रमाणपत्र कहां बने, इसे लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है। स्वास्थ्य अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के बाउपुर अलावल देवरिया निवासी रुमाना बानो अभी मुंबई के बुद्धनगर रूम नंबर 43, टाटा पावर हाउस मालवानी मलाड पश्चिम में रहती हैं। उन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। जिला अस्पताल गोंडा से सात अगस्त 2023 को जारी प्रमाणपत्र में उनकी जन्मतिथि 20 मार्च 1982 दर्ज है। इस पर मुंबई के मालवानी पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र ने गोंडा सीएमओ को आवेदन के साथ लगाए गए जन्म प्रमाणपत्र को सत्यापन के लिए भेजा। जांच में जन्म प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया।
इसी क्रम में मनकापुर तहसील के दानबहादुर डीह दौलतपुर ग्रंट निवासी साबिर ने भी पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। मुंबई के भायखल्ला पुलिस ने जन्मतिथि प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए गोंडा सीएमओ को रिपोर्ट भेजी। सत्यापन में उनका प्रमाणपत्र भी फर्जी मिला।
विज्ञापन


फर्जी पोर्टल से बने प्रमाणपत्र
सत्यापन में पता चला कि जन्म प्रमाणपत्रों को फर्जी पोर्टल से तैयार किया गया है। जिला चिकित्सालय गोंडा के नाम से कोई अस्पताल नहीं है। वहीं, मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साबिर का जन्म प्रमाणपत्र पंजीकृत ही नहीं है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कई जिलों में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं, जिनका क्यूआर कोड स्कैन करने पर प्रमाणपत्र प्रदर्शित भी होने लगते हैं।

मुंबई पुलिस को भेजी रिपोर्ट
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि मुंबई पुलिस को भेजी रिपोर्ट में जन्म प्रमाणपत्र की जांच के बाद ही पासपोर्ट जारी करने के लिए कहा गया है। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र लगाने वालों से पूछताछ कर इसे तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
वर्ष 2022 में महिला अस्पताल की तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा सिंह ने नगर कोतवाली में सरकारी/अधिकृत सीआरएस पोर्टल से मिलता-जुलता एक फर्जी पोर्टल बनाकर जन्म प्रमाणपत्र तैयार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने तीन अक्तूबर 2022 को रोहित कुमार निवासी भिटौरा कोतवाली मनकापुर, कृष्ण कुमार कनौजिया निवासी हथिनाग थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती व अभय श्रीवास्तव निवासी फलाहारी बाबा आईटीआई रोड गायत्रीपुरम, नगर कोतवाली को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि पकड़े गए आरोपी फर्जी वेबसाइट के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाते थे। विभिन्न राज्यों में भी अपनी डोमेन/वेबसाइट का प्रचार-प्रसार कर रिटेलर बनाकर उनसे भी मोटी कमाई करते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें