फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत

Sat, 31 Aug 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सुभाष कुमार की फाइल फोटो
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर एससीपीएम पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार भोर सिपाही भर्ती परीक्षा देने बाइक से जा रहे अभ्यर्थी को डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र के मचौटी करौंदा गांव निवासी दयाराम ने बताया कि उनका बेटा सुभाष कुमार (22) शुक्रवार भोर सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए बाइक से गोंडा के शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर काॅलेज जा रहा था। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर एससीपीएम पुलिस चौकी के सामने डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुभाष बाइक समेत डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका हेलमेट भी टूट गया।
सुभाष को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम समेत भाग गया। दयाराम ने बताया कि उनके दो बेटों में सुभाष बड़ा था। छोटा बेटा चंद्रशेखर प्रयागराज में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रहा है। सुभाष दो वर्ष से पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें