गोंडा। जिला स्तरीय अस्पतालों में आए दिन हो रही मारपीट की घटना को लेकर मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मंडल के चारों डीएम को निर्देश दिया कि अस्पतालों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। आवश्यक संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर स्वास्थ्यकर्मियों व तीमारदारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग कर अस्पतालों में हो रही घटनाओं पर चिंता जताई है। मंडलायुक्त ने पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भी निर्देश दिया।