फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गांव में पुलिस का पहरा, लगाई गई बैरिकेडिंग

Sat, 12 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परसपुर के रेक्सड़िया में मृतक विनोद साहनी के घर पर तैनात पुलिस। - संवाद
विज्ञापन
परसपुर। विनोद साहनी की हत्या के बाद शुक्रवार को हुए धरना-प्रदर्शन के दूसरे दिन शनिवार को रेक्सड़िया गांव में तनावपूर्ण शांति रही। पुलिस-प्रशासन ने एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस अधिकारी लगातार गांव में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

मृतक के घर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। रास्ते से गुजरने वाले लोगों को पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। वाहनों की सघन जांच की जा रही है। गांव के आसपास भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। शनिवार को शाहपुर बाजार खुला रहा, लेकिन सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच दिनभर विनोद साहनी के प्रकरण की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें