फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहिनी के साहसी कदम से पुलिस ने मिलाया कदम

Wed, 23 Dec 2015 11:12 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बनकटी सूर्यबली सिंह गांव के मजरा ललकीपुरवा व नट्टनगांव में मोहिनी की अगुआई में पुलिस ने छापा मारकर करीब सौ लीटर कच्ची शराब व 10 क्विंटल लहन नष्ट करने मे कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन



मोतीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी सूर्यबली सिह गांव के मजरा ललकीपुरवा निवासी मोहिनी आजाद करीब तीन साल से कच्ची शराब बनाने वालों व  कारोबारियों के खिलाफ जंग लड़ रही है। कच्ची के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे उसके जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते दो दिसंबर को उसे सम्मानित कर उसका हौसला बढ़ाया है।

कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे मोहिनी आजाद के इस जागरूकता अभियान की खबर को अमर उजाला ने बीते शुक्रवार के अंक मे ‘नारी सशक्तिकरण की मिसाल’ बनी मोहिनी शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही इस युवा बेटी के पक्ष में मंगलवार को पुलिस प्रशासन भी कदम से कदम मिलाकर चलता नजर आया। समाज में कच्ची के इस जहर को फैलने से रोकने के लिए के पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने मोतीगंज पुलिस को मोहिनी के साथ मिलकर अभियान चलाने का निर्देश दिया था।

कप्तान के निर्देश पर मंगलवार की शाम को मोतीगंज थाने की पुलिस टीम उपनिरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व मे आरक्षी अनिल यादव, रामप्रताप, सुरेंद्र, महावीर की टीम ललकीपुरवा गांव पहुंची और मोहिनी की अगुआई में ललकीपुरवा व नट्टनगांव में व्यापक छापेमारी की।

गांव में अचानक हुई इस कार्रवाई से कच्ची शराब बनाने वाले लोग गांव छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस टीम ने घरों व गन्ने के खेतों में घुसकर छिपाए गएलहन व कच्ची शराब बरामद किया। एसआई गोरखनाथ सरोज के मुताबिक इस कार्रवाई में करीब 10 क्विंटल लहन व सौ लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया गया है। हालांकि इस कार्रवाई में कच्ची शराब के कारोबारी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।

मोतीगंज थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कच्ची शराब के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोहिनी ने बताया कि पुलिस टीम की सक्रियता से उसके गांव व आसपास के गांवों में कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे उसके अभियान को और बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें