फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवेचना में लापरवाह दरोगाओं को दी सख्त चेतावनी

Sun, 26 Feb 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
​फरियादी की समस्या सुनते एसपी।
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को न्याय दिवस का आयोजन किया गया। शिकायतकर्ताओं से वार्ता के बाद 30 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। सात मामलों का अगले न्याय दिवस पर निराकरण कराया जाएगा। इस दौरान किसी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तो किसी ने एफआईआर न दर्ज करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

न्याय दिवस में शनिवार को आई 30 शिकायतों में मुकदमें के वादी के संग संबंधित थानों के विवेचकों को भी बुलाया गया था। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बरबरपुर गांव के जमील अहमद ने गाय चोरी के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक ने आरोप पत्र दाखिल करने में देरी की थी।
एसपी ने विवेचक को आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करने के आदेश दिया। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के सर्वांगपुर पूरे बहोरी गांव की शांति देवी ने थाने में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एसपी ने विवेचक को गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के मुंडेरवा कला गांव की रामावती उर्फ जयसूरी ने शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने मारपीट की, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ने कोतवाल देहात महेंद्र कुमार सिंह एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी ने विवेचना में शिथिलता बरतने वाले दरोगाओं को कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि कुछ 37 शिकायतें आई थीं। जिसमें से 30 का निस्तारण करा दिया गया। 7 शिकायतों का अगले न्याय दिवस पर निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें