फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अवैध संबंधों के विरोध में हत्या पर घूमी पुलिस की तफ्तीश

Tue, 10 Feb 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नरायनपुर माझा के मजरा दूबे पुरवा निवासी शिवशंकर उर्फ लल्ला दुबे हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की तफ्तीश अवैध संबंधों के विरोध में हत्या की दिशा में केंद्रित हो गई है। हालांकि अधिकारी अभी खुलकर कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

घटना चार फरवरी की देर रात की है। शिवशंकर उर्फ लल्ला दुबे (32) अपने भाई अमरनाथ के साथ खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ और लल्ला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक के पिता देवीदयाल दूबे ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
बच्चाराम की पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि
कटरा बाजार। बच्चाराम चौबे (55) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। जबकि परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद बच्चाराम का शव बाबूपुर गांव लाया गया, जहां घर के पास स्थित खेत में भतीजे बबलू ने अंतिम संस्कार किया। मृतक के भाई सियाराम ने बताया कि पुलिस ने यह कहते हुए तहरीर लौटा दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटना के बाद अब तक एनसीआर तक नहीं दर्ज की गई है, जिससे परिजन आहत हैं। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि बच्चाराम पहले से दिल की बीमारी से ग्रसित थे। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि वह कथित विवाद स्थल पर पहुंचे ही नहीं थे, ऐसे में हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आधार नहीं बनता। उन्होंने बताया कि परिजनों से मारपीट की घटना को लेकर अलग से तहरीर देने को कहा गया है, लेकिन अब तक कोई प्रार्थनापत्र प्राप्त नहीं हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें